P4PBETAPassion4Profession

बर्पीस

कंधेछातीएडवांस्डबिना उपकरण के

इस एक्सरसाइज़ को लेकर हमारे ऐप में अपना वर्कआउट खुद बनाइए।

ऐप फ्री डाउनलोड करें

विवरण

यह पूरे शरीर का व्यायाम सभी प्रमुख मांसपेशी समूहों पर काम करता है और एक मजबूत कोर बनाने में मदद करता है। यह ताक़त बढ़ाने और एरोबिक दोनों के लिए आदर्श व्यायाम है। Burpees आपके पेट, कूल्हों, हैमस्ट्रिंग, जाँघों, भुजाओं और कन्धों के व्यायाम के साथ साथ आपके शरीर को फैट बर्न करने वाली मशीन में बदल देती हैं। जैसे जैसे आप आगे बढ़ें, आप burpee की विभिन्न विधाएं ट्राई कर सकते हैं।

कैसे करें

  1. 1अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई में फैला कर खड़े हो जाएं। अपनी भुजाओं को अपने दायीं और बायीं ओर रहने दें।
  2. 2घुटनों को थोड़ा सो मोड़ते हुए पुश अप लगाने की स्थिति में आ जाएं।
  3. 3अपने आप को ऊपर की ओर धकेलें, घुटनों को सीने की ओर लाएं और शुरूआती अवस्था में लौट जाएं। इस व्यायाम को जितना तेज़ी से कर सकते हों करें।

⚠️ आम गलतियाँ

  • धीरे करना
  • Burpee से बाहर आने के लिए अपनी पीठ को मोड़ना

अब तरीका आपको पता है। बस करना बाकी है: ऐप में यह वही ट्रेनिंग बन जाती है जो आप सच में करते हैं।

ऐप फ्री डाउनलोड करें